फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Doctors performed successful skin transplant in 45 minutes surgery

Sultanpur News: डॉक्टरों ने 45 मिनट सर्जरी कर त्वचा का किया सफल प्रत्यारोपण

Sat, 29 Mar 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 29 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Doctors performed successful skin transplant in 45 minutes surgery
मेडिकल कॉलेज में त्वचा प्रत्यारोपण करते डॉक्टरों की टीम।
सुल्तानपुर। मधुमेह के कारण पैर में आई सड़न व मवाद का डॉक्टरों ने इलाज किया। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में सर्जरी कर पहला त्वचा प्रत्यारोपण भी कर डाला। पहले त्वचा प्रत्यारोपण की सफलता पर डॉक्टरों में खुशी है।
विज्ञापन


अमेठी जिले के संग्रामपुर निवासी 65 वर्षीय कमला शंकर मधुमेह से ग्रस्त हैं। पैर में हल्की चोट के बाद मधुमेह के चलते सड़न आ गई। जिले से लेकर लखनऊ तक इलाज के लिए चक्कर लगाया, लेकिन सड़न सही नहीं हुई। बताया कि वे नवंबर में मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में सर्जरी विभाग में इलाज के लिए पहुंचे। जहां डॉ. सुप्रीत वर्मा ने असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नदीम के सहयोग से इलाज शुरू किया। मवाद ठीक करने में तीन महीने लगे। शुक्रवार को सर्जरी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नदीम की अगुवाई में सीनियर रेजिडेंट डॉ. सुप्रीत वर्मा, डॉ. निखिल, एनेस्थेटिक्स डॉ. जीतेश और असिस्टेंट अंजली की टीम ने सर्जरी कर 45 मिनट में सफलतापूर्वक त्वचा प्रत्यारोपण किया। मेडिकल कॉलेज में यह पहला त्वचा प्रत्यारोपण है। अब तक ऐसे मरीजों को लखनऊ हायर सेंटर जाना पड़ता था।
विज्ञापन

क्या हैं त्वचा प्रत्यारोपण (स्किन ग्राफ्टिंग)
डॉ. सुप्रीत ने बताया कि स्किन ग्राफ्टिंग एक सर्जरी हैं, जो शरीर के अस्वस्थ व क्षतिग्रस्त या गायब त्वचा को ढकने के लिए की जाती हैं। मरीज के एक हिस्से से स्वस्थ त्वचा को लेते हैं और दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed