{"_id":"66c508f126b0041a1f0b78f4","slug":"doctors-and-intellectuals-took-out-a-silent-procession-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-117635-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: चिकित्सकों व बुद्धिजीवियों ने निकाला मौन जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: चिकित्सकों व बुद्धिजीवियों ने निकाला मौन जुलूस
Wed, 21 Aug 2024 02:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर किए जा रहे हमलों और पश्चिम बंगाल में महिला चिकित्सक की हत्या के विरोध में मंगलवार को चिकित्सक संघ एवं बुद्धिजीवियों ने मौन जुलूस निकाला। साथ ही प्रधानमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन एसडीएम उत्तम कुमार तिवारी को सौंपा।
बुद्धिजीवियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर रोक लगाए जाने की मांग की। पश्चिम बंगाल में महिला चिकित्सक की हत्या के आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने और सभी महिला एवं पुरुष चिकित्सकों की सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था कराने की भी मांग की गई। इसके अलावा क्षेत्र में हो रहीं महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर तत्काल अंकुश लगाए जाने की मांग भी शामिल है।
क्षेत्र पंचायत कार्यालय परिसर से निकला जुलूस तहसील तिराहे होते हुए पटेल चौक पर समाप्त हुआ। जुलूस में डॉ. मंगल प्रसाद श्रीवास्तव, डॉ. संजीव कुमार पांडेय, डॉ. श्रीकांत मिश्र, डॉ. जेबी सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश प्रताप शुक्ल एडवोकेट, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल, पूर्व प्रमुख डॉ. श्रवण मिश्र, डॉ. इंदुशेखर उपाध्याय, सभासद ब्रजेश बहादुर सिंह आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन केशव प्रसाद मिश्र ने किया।