{"_id":"c5caa6d322acea5ab63d902e897863c1","slug":"doctor-thrashed-in-hospital-opd-stopped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में डॉक्टर की पिटाई, ओपीडी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में डॉक्टर की पिटाई, ओपीडी ठप
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Thu, 06 Aug 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में मरीजों का अल्ट्रासाउंड कर रहे चिकित्सक की चार युवकों ने कक्ष में घुसकर पिटाई कर दी। चिकित्सक पर हुए हमले के विरोध में अस्पताल के अन्य चिकित्सकों ने ओपीडी बंद कर चिकित्सीय सेवाओं का बहिष्कार कर दिया।
डॉक्टर पर हुए हमले की सूचना पाते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पीड़ित चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने एक युवती समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. अमित सिंह गुरुवार सुबह मरीजों का अल्ट्रासाउंड कर रहे थे। तभी साधना नाम की युवती कक्ष में पहुंची। चिकित्सक ने युवती का अल्ट्रासाउंड किया। युवती ने चिकित्सक से अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट मांगी तो उन्होंने उसे थोड़ी देर बाद आने को कहा।
विज्ञापन
आरोप है कि युवती से चिकित्सक की कुछ तू तू-मैं मैं हुई। इसके बाद युवती अस्पताल से चली गई। करीब डेढ़ घंटे बाद युवती चार-पांच युवकों के साथ अल्ट्रासाउंड कक्ष में पहुंची, जहां चिकित्सक डॉ. अमित सिंह मरीज का अल्ट्रासाउंड कर रहे थे।
चिकित्सक जब तक कुछ समझते युवती के साथ आए युवकों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। दिनदहाड़े चिकित्सक की पिटाई करने के बाद युवती और चारों युवक आराम से चले गए। चिकित्सक पर हुए हमले से नाराज जिला अस्पताल के ओपीडी में बैठे सभी चिकित्सकों ने ओपीडी बंद करके चिकित्सीय सेवा का पूरी तरह से बहिष्कार कर दिया।
चिकित्सक पर हमले की सूचना पाते ही नगर कोतवाल वीपी सिंह पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंच गए। नगर कोतवाल वीपी सिंह ने बताया कि पीड़ित चिकित्सक की तहरीर पर युवती समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
इमरजेंसी सेवा चालू
सीएमएस डॉ. आरएस सरोज ने बताया कि जिला अस्पताल में चिकित्सक पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण है। घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। चिकित्सक की तहरीर पर केस दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि ओपीडी बंद कर चिकित्सीय सेवा का बहिष्कार किया गया था। हालांकि इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सीय सेवा बहाल थी।
24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग
जिला अस्पताल में डॉ. अमित सिंह पर हुए हमले के विरोध में डॉ. बद्री अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की एक आपात बैठक हुई। बैठक में चिकित्सक से हुई मारपीट की घटना की निंदा की गई। संघ के सचिव डॉ. आरके मिश्र ने कहा कि यदि दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार न किया गया तो जिले के समस्त चिकित्सक कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल पर चले जाएंगे। बैठक में डॉ. गोपाल प्रसाद रजक, शारदा रंजन, डॉ. एसके पांडेय, डॉ. बीवी सिंह, डॉ. रमेश चंद्रा, डॉ. राजेश प्रसाद चौबे, डॉश. वाईके दुबे, डॉ. एससी गुप्ता, डॉ. आरके यादव मौजूद रहे।