फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   DM scolded BDO Badr

बीडीओ भादर को डीएम ने फटकारा

Sat, 14 Nov 2015 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Sat, 14 Nov 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को हुई आरओ व एआरओ की बैठक में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के तेवर खासे तल्ख दिखे। नामांकन पत्रों के साथ नत्थी होने वाले नो ड्यूज के लिए भादर ब्लॉक में हो रही अवैध वसूली की शिकायतों से नाराज डीएम ने न सिर्फ बीडीओ भादर को मीटिंग में खड़ा कर लताड़ लगाई।

विज्ञापन


डीएम ने कहा कि अवैध वसूली और अभिलेखीय गड़बड़ी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौजूदा पंचायत चुनावों को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सके, इसके लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी जगतराज त्रिपाठी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की।
विज्ञापन


आरओ व एआरओ के साथ ही एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ व एडीओ पंचायत की इस बैठक में जिलाधिकारी के तेवर काफी तल्ख दिखे। डीएम पहले चरण में शामिल भादर ब्लॉक में नामांकन पत्र के साथ नत्थी होने वाले नो ड्यूज के लिए हो रही अवैध वसूली को लेकर नाराज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम की नाराजगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने बैठक के दौरान भादर के प्रभारी बीडीओ त्रिभुवन नाथ सिंह को मीटिंग में खड़ा कर जमकर लताड़ लगाई। डीएम ने कहा कि वे इस शिकायत की जांच कराएंगे और दोष सिद्ध होने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।

इतना ही नहीं डीएम ने अभिलेखीय गड़बड़ी और चुनाव की निष्पक्षता व पारदर्शित प्रभावित होने की स्थिति पैदा करने वालों को नहीं बख्शने की बात कही। डीएम ने कहा कि चुनाव को संपन्न कराने में लगे अफसरों को किसी भी दबाव या प्रलोभन में आने की आवश्यकता नहीं है।


आरओ व एआरओ को हैंडबुक का गहन अध्ययन करने और बूथ पैकेजिंग पर हस्ताक्षर बनाने का निर्देश दिया गया। बैठक में सीडीओ ओमप्रकाश, एडीएम एसएन यादव, डीडीओ ओपी पांडेय, जिला सूचना अधिकारी आरएन सिंह सहित चुनाव से जुड़े सभी अफसर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed