फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   dm inspected under construction fire station

डीएम ने परखी निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र के निर्माण की गुणवत्ता

Tue, 12 Jan 2021 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
dm inspected under construction fire station
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। जयसिंहपुर के अठैसी में बनाए जा रहे अग्निशमन केंद्र की सामग्री की गुणवत्ता मंगलवार को डीएम ने परखी। निरीक्षण के बाद डीएम ने फर्म को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण में ईंट व छत का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स के साथ जयसिंहपुर फायर स्टेशन का निरीक्षण किया। डीएम ने जिम्मेदारों को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। इसके पहले पीढ़ी स्थित गोआश्रय स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

पशुओं के रख-रखाव व खानपान की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए हरे चारे का बंदोबस्त करने का निर्देश दिया। सेक्रेटरी को टिन शेड में बांस-बल्ली के स्थान पर लोहे के पाइप लगवाने का निर्देश दिया। पशु चिकित्साधिकारी को रोजाना आश्रय स्थल का निरीक्षण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मुइली में पंचायत भवन, तालाब व प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। पंचायत भवन निर्माण में गुणवत्ता लाने व अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। डीएम ने सीडीओ को निर्माणाधीन पंचायत भवनों समेत अन्य विकास कार्यों की मॉनिटरिंग बराबर करने को कहा।

दोनों अधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके पहले डीएम ने सुबह कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण को लेकर चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed