फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   DM found anamolies in system

निरीक्षण में खुली धान खरीद की पोल

Wed, 09 Nov 2016 10:44 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 09 Nov 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
DM found anamolies in system
अफसरों को चेतावनी - फोटो : अमर उजाला

शासन के आदेश को दरकिनार कर जिले में धान खरीद की तैयारी पूरी कर लेने के कागजी दावे की हकीकत बुधवार को खुलकर सामने आ गई। डीएम के निरीक्षण में अलीगंज स्थित पीसीएफ के धान क्रय केंद्र पर ताला लटकता मिला। इससे नाराज जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मामले में पीसीएफ के जिला प्रबंधक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। निरीक्षण में पांच अन्य केंद्रों पर धान खरीद शुरू नहीं मिली। 

विज्ञापन



शासन ने जिले में बीते दो नवंबर से धान खरीद शुरू करने का आदेश दिया था। विपणन शाखा जिले के सभी धान खरीद क्रय केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बोरे, इलेक्ट्रॉनिक कांटे, झलना, किसानों के बैठने और पानी पीने समेत अन्य  व्यवस्थाएं पूरी कर लेने का कागजी दावा किया था। बुधवार को डीएम एस. राजलिंगम धान खरीद की जानकारी लेने के लिए निकले। साधन सहकारी समिति अलीगंज में पीसीएफ के बनाए गए धान खरीद केंद्र पर डीएम को ताला लटकता मिला। उन्होंने इस पर नाराजगी जताते हुए केंद्र प्रभारी स्वदेश कुमार गौतम के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


मामले में डीएम ने पीसीएफ के जिला प्रबंधक रोहित गुप्त से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने अमहट मंडी परिसर में एफसीआई व कर्मचारी कल्याण निगम के धान खरीद केंद्र, विपणन शाखा के दूबेपुर धान खरीद केंद्र और पीसीएफ के नरही व कटका खानपुर के धान खरीद केंद्र का भी निरीक्षण किया। इन सभी केंद्रों पर अभी तक खरीद शुरू नहीं हो सकी है। डीएम ने डिप्टी आरएमओ कमलेश कुमार को आदेश दिया है कि वे धान क्रय केेंद्रों से संबंधित सभी जिला समन्यवकों/प्रबंधकों की बैठक एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में बुलाएं और यह सुनिश्चित करें कि धान क्रय केंद्र समय से खुले व किसानों से धान की खरीद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सभी क्रय एजेंसियों के जिला प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने संबंधित धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण करके सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी लें। क्रय केंद्रों पर कांटा, नमी मापक यंत्र, बोरे व धनराशि और किसानों की सुविधा के लिए पेयजल व छाए की व्यवस्था होनी चाहिए। निरीक्षण में संयुक्त मजिस्ट्रेट पवन अग्रवाल, विपणन निरीक्षक ज्ञानचंद्र वर्मा, जिला सूचना अधिकारी आरबी सिंह मौजूद रहे।        

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed