{"_id":"6a0a063e2c6778167601751e","slug":"dm-exposes-lies-of-lekhpal-and-revenue-inspector-orders-action-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-156500-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: डीएम ने पकड़ा लेखपाल व राजस्व निरीक्षक का झूठ, कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: डीएम ने पकड़ा लेखपाल व राजस्व निरीक्षक का झूठ, कार्रवाई के निर्देश
Sun, 17 May 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 17 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
बंधुआकला। तहसील सदर क्षेत्र के ऊंचगांव में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित दो मंजिला भवन को कृषि कार्य दर्शाकर लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने झूठी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। गांव निवासी अभिषेक दूबे की ओर से तहसील दिवस में शनिवार को मामला उठाए जाने के बाद डीएम ने झूठ को पकड़ा है। डीएम ने दोनों से स्पष्टीकरण मांगते हुए विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
अभिषेक दूबे के मुताबिक उन्होंने अपनी जमीन पर हाईवे के बाईपास के किनारे दो मंजिला मकान व दुकान बनाकर अपनी भूमि इसके व्यावसायिक उपयोग के लिए श्रेणी बदलवाने का आवेदन किया था। आरोप लगाया कि संबंधित लेखपाल ने मौके पर व्यावसायिक निर्माण होने के बावजूद रिपोर्ट में भूमि पर कृषि कार्य होना दर्शा दिया।
शिकायत के दौरान जीपीएस लोकेशन युक्तफोटो और वीडियो साक्ष्य मिलने पर डीएम इंद्रजीत सिंह नाराज हो गए। गांव की चार अन्य शिकायतों में भी दोनों की भूमिका सही नहीं मिली। डीएम ने लापरवाही व शिथिलता बरतने पर राजस्व निरीक्षक इंद्र प्रताप सिंह व लेखपाल शान मोहम्मद के विरुद्ध स्पष्टीकरण जारी करने व विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।