फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Divyang was shot with a pistol

Sultanpur News: दिव्यांग को तमंचे से मारी गई थी गोली

Mon, 22 May 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 22 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Divyang was shot with a pistol
कुड़वार (सुल्तानपुर)। राजकीय उद्यान विभाग के समीप रविवार की रात दिव्यांग को तमंचे से गोली मारकर हत्या की गई थी। सोमवार को पोस्टमॉर्टम में इसका खुलासा हुआ है। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। बेटे के अनुसार हत्या के पीछे रंजिश का मामला है।
विज्ञापन



कुड़वार थाना क्षेत्र के तिवारीपुर मठिया निवासी दिव्यांग राजकमल तिवारी (48) बीपी इंटर कॉलेज के सामने गुमटी में पान की दुकान करते थे। रविवार की रात करीब आठ बजे वे दुकान बंद करके साइकिल से घर जा रहे थे कि रास्ते में बाइक सवार पांच लोगों ने गोली मारकर राजकमल की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन



हत्या की सूचना के बाद एसपी सोमेन बर्मा ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया था। सोमवार को पुलिस ने मृतक के बेटे मोहित तिवारी की तहरीर पर माता प्रसाद पांडेय, शुभम पांडेय (पिता-पुत्र), प्रिंस पांडेय व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मोहित के अनुसार उनके पिता राजकमल की प्रिंस और माता प्रसाद से रंजिश चल रही है। इसी में उनके पिता की गोली मारकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सर्जन डॉ. रमेश ने किया पोस्टमॉर्टम दिव्यांग राजकमल के शव का मेडिकल कॉलेज के सर्जन डॉ. रमेश ने पोस्टमॉर्टम किया। पोस्टमॉर्टम में राजकमल के बाई तरफ हार्ट से गोली निकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed