{"_id":"67534b8025cb48f429002224","slug":"divisional-commissioner-orders-dm-to-take-action-in-pond-digging-case-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-123454-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: तालाब खोदाई मामले में मंडलायुक्त ने डीएम को दिए कार्रवाई के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: तालाब खोदाई मामले में मंडलायुक्त ने डीएम को दिए कार्रवाई के आदेश
Sat, 07 Dec 2024 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। धनपतगंज ब्लॉक के टीकर गांव में बिना तालाब की खोदाई कराए धन निकालने के मामले मेंं अयोध्या मंडल के मंडलायुक्त ने डीएम को कार्रवाई करने का आदेश दिया है। राजस्व विभाग की जांच में घपले की पुष्टि हुई थी लेकिन मामला साल भर से ठंडे बस्ते में पड़ा है। कमिश्नर के आदेश से ग्राम प्रधान व अन्य जिम्मेदार कर्मियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
टीकर गांव के राजेश कुमार मिश्र ने एक जुलाई 2023 को अयोध्या मंडल के कमिश्नर को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया था कि ग्राम सभा में तालाब की बिना खोदाई कराए ही बीडीओ, ग्राम प्रधान व अन्य जिम्मेदार लाेगों की मिलीभगत से रुपया निकाल लिया गया। उन्होंने मामले में 2,41,917 रुपये का घपला करने का आरोप लगाया था। शिकायत पर मंडलायुक्त ने जांच कराने का आदेश दिया था। जांच के लिए बल्दीराय तहसील से तीन सदस्यीय टीम गठित की गई थी। टीम में लेखपाल कमला प्रसाद यादव, कमलेश कुमार व विमल कुमार श्रीवास्तव को शामिल किया गया था।
राजस्व टीम ने 24 अगस्त 2023 को टीकर गांव जाकर स्थलीय निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट तैयार की थी। टीम को तालाब समतल मिला था, और खोदाई नहीं कराई गई थी। टीम ने तालाब की फोटो के साथ जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी थी। 14 सितंबर 2023 को बल्दीराय की तत्कालीन एसडीएम विदुषी ने प्रभारी अधिकारी शिकायत को भेजी रिपोर्ट में कहा था कि तालाब की खोदाई नहीं हुई है, और तालाब मौके पर समतल है।
विज्ञापन
राजस्व विभाग की जांच में शिकायत की पुष्टि होने के बाद भी करीब साल भर से ठंडे बस्ते में पड़ा रहा। कमिश्नर के पास दोबारा मामला पहुंचा तो उन्होंने डीएम को कार्रवाई करने का आदेश दिया है।