फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   District sugarcane officer suspended for wrong payment

Sultanpur News: गलत भुगतान में जिला गन्ना अधिकारी निलंबित

Sat, 08 Jul 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 08 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
District sugarcane officer suspended for wrong payment
सुल्तानपुर। नियमों का उल्लंघन कर लेखा लिपिक को अनियमित भुगतान करने के मामले में हुई जांच में दोषी पाए गए जिला गन्ना अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें गन्ना एवं चीनी आयुक्त कार्यालय लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन



जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अपने अधीनस्थ लेखा लिपिक सुधांशु रंजन त्रिपाठी को नियमों का उल्लंघन करके दो लाख रुपये अग्रिम स्वीकृत कर दिया था। इसमें से एक लाख रुपये की वापसी नहीं हुई थी। इसके अलावा गन्ना विकास परिषद में लेखा लिपिक सुधांशु रंजन त्रिपाठी व मंत्री अतुल प्रकाश सिंह की ओर से 40 लाख रुपये में से अधिकांश के दुरुपयोग के लिए दोनों कर्मियों के साथ ही जिला गन्ना अधिकारी की भी संलिप्तता पाई गई है।
विज्ञापन



मामले की जांच उप्र सहकारी चीनी मिल संघ लिमिटेड लखनऊ के संयुक्त प्रबंध निदेशक मुकेश चंद्र को सौंपी गई थी। उनकी जांच में जिला गन्ना अधिकारी पर शासकीय दायित्वों का निर्वहन न करने, सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के प्रावधानाें का उल्लंघन, अभिलेखों का सही ढंग से रखरखाव न करने, गन्ना विकास परिषद में दो से अधिक बैंक खात संचालित कर विभाग को वित्तीय क्षति पहुंचाने के आरोपों की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्ही आरोपों में राज्यपाल से अनुमति मिलने के बाद 14 जून को चीनी उद्योग के अपर मुख्य सचिव संजय आर भूसरेड्डी ने जिला गन्ना अधिकारी को निलंबित करने का आदेश दिया था। गौरतलब है कि पिछले दिनों लेखा लिपिक सुधांशु रंजन त्रिपाठी व मंत्री अतुल प्रकाश सिंह भी निलंबित किए गए थे।




राजेंद्र प्रसाद बने जिला गन्ना अधिकारी
सुल्तानपुर। बस्ती जिले में बीज उत्पादन अधिकारी के पद पर तैनात रहे राजेंद्र प्रसाद को जिला गन्ना अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने पदभार भी ग्रहण कर लिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed