{"_id":"693efbe5eaf39ad1e60c5a1c","slug":"district-security-organization-has-created-a-rift-between-the-party-and-the-party-singh-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-146297-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला सुरक्षा संगठन ने पाटी अविश्वास की खाई : सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला सुरक्षा संगठन ने पाटी अविश्वास की खाई : सिंह
विज्ञापन
जिला सुरक्षा संगठन के रजत जयंती समारोह में मंचासीन अतिथि।
- फोटो : जिला सुरक्षा संगठन के रजत जयंती समारोह में मंचासीन अतिथि।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शहर के पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में रविवार को जिला सुरक्षा संगठन का रजत जयंती समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कई वक्ताओं ने विचार रखे। कवियों ने भी अपनी रचनाओं से लोगों का मनोरंजन किया।
मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने कहा कि अपने सेवाकाल के दौरान पुलिस प्रशासन और समाज के बीच एक विश्वास की खाई महसूस की थी। इसी दूरी को कम करने के लिए जिला सुरक्षा संगठन की स्थापना की गई, ताकि पुलिस, प्रशासन और समाज के सम्मानित नागरिक एक मंच पर आकर मिल-जुलकर कार्य कर सकें। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कहा कि सुल्तानपुर आने के बाद देखा कि जिला सुरक्षा संगठन के पदाधिकारी सामाजिक कार्यक्रमों में निस्वार्थ भाव से सहभागिता कर रहे हैं। दुर्गा पूजा महोत्सव में संगठन की भूमिका सराहनीय रही।
कवि यमुना प्रसाद उपाध्याय, शोभनाथ फैजाबादी और अब्दुल मन्नान सुल्तानपुरी की रचनाओं पर सभागार तालियों से गूंज उठा। पुलिस अधीक्षक ने कवियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके पूर्व संगठन के अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर महासचिव हाजी मोहम्मद इलियास खान, मुख्य संयोजक सरदार बलदेव सिंह, संरक्षक कमल नयन पांडेय, सुंदर लाल टंडन, आशीष अग्रवाल, राधेश्याम गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन साहित्यकार आयुष चतुर्वेदी ने किया।