{"_id":"6657841ae17d51cca20da148","slug":"district-agriculture-officer-appeared-in-fraud-case-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-113996-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: किसान सम्मान निधि के फर्जीवाड़ा में पेश हुए जिला कृषि अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: किसान सम्मान निधि के फर्जीवाड़ा में पेश हुए जिला कृषि अधिकारी
Thu, 30 May 2024 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 30 May 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र धम्मौर के सोनबरसा गांव निवासी दलसिंगार सिंह ने गांव की इंदूबाला उर्फ इंदू सिंह, कमला सिंह व कमला देवी उर्फ सुशीला के खिलाफ चार अप्रैल 2023 को धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि अभिलेखों में हेराफेरी करके आरोपियों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ ले लिया है।
आरोपी इंदूबाला उर्फ इंदू सिंह को 24 जनवरी को अंतरिम जमानत मिल गई थी। आरोपी की नियमित जमानत अर्जी पर बचाव पक्ष की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए कोई आवेदन नहीं करने की बात कहने पर एडीजे प्रथम संतोष कुमार ने जिला कृषि अधिकारी को अभिलेखों के साथ तलब किया था।
बुधवार को कोर्ट में पेश हुए जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले अपात्र किसानों से वसूली की कार्रवाई शासन स्तर लंबित है। कोर्ट ने पूछा कि बिना आवेदन किए ही लाभ दे दिया गया है। इस पर जिला कृषि अधिकारी ने मामले से संबंधित अभिलेख पेश करने के लिए मौका देने की मांग की। कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए तीन जून की तिथि नियत कर दी है।