{"_id":"5fac20fb8ebc3e9be55bc1c4","slug":"district-administration-should-solve-the-problems-of-traders-sultanpur-news-lko5497916192","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रशासन करे व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला प्रशासन करे व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण
विज्ञापन
सुल्तानपुर। व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। व्यापारियों ने डीएम से धनतेरस से लेकर दीपावली तक देर रात तक प्रतिष्ठानों को खोले जाने का मुद्दा उठाया।
काउंसिल आफॅ उद्योग व्यापार मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीपी गुप्ता के निर्देश पर संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार कसौंधन व जिला महामंत्री कुलदीप गुप्ता की अगुवाई में व्यापारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में व्यापारियों की दुकानों को दीपावली तक देर रात तक खोलने का मुद्दा उठाया गया।
साथ ही बस स्टेशन, चौक, शाहगंज, दरियापुर समेत कई जगहों पर पुलिस की ओर से वाहनों का चालान बेवजह न किया जाय। इसके अलावा शहर में सराफा की दुकानों के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की तैनाती की जाय।
विज्ञापन
छोटे दुकानदारों को परेशान न किया जाय। ज्ञापन देने वालों में जिला कोषाध्यक्ष बृजेश खत्री, नगर अध्यक्ष, रवि सोनी, नगर संगठन मंत्री अंबरीश मिश्रा, युवा नगर प्रभारी योगेश जायसवाल मौजूद रहे।