Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   dhantersh slp market

Sultanpur News: धनतेरस पर बाजार गुलजार, 382 करोड़ का हुआ कारोबार

Sat, 07 Nov 2026 12:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
dhantersh slp market
शहर के चौक में धनतेरस पर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़। संवाद
सुल्तानपुर। धनतेरस पर शुक्रवार को जिले के बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। बर्तन, कपड़ा, सराफा, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मिठाई और अन्य सामान मिलाकर करीब 382 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। पिछले साल 347 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ था। इस बार कारोबार में करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

धनतेरस पर सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल शुरू हो गई थी। दोपहर बाद चौक, ठठेरी बाजार और रामलीला मैदान समेत प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ गई। लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों, सोने-चांदी के सिक्कों, आभूषणों, बर्तनों, कपड़ों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीदारी की।
विज्ञापन

95 करोड़ के वाहन बिके
ऑटोमोबाइल बाजार में सबसे ज्यादा रौनक रही। जिले में करीब 95 करोड़ रुपये के वाहन बिके। इनमें 46 करोड़ रुपये के दोपहिया और 49 करोड़ रुपये के चार पहिया वाहन शामिल हैं। दोपहिया वाहन कारोबारी दीपक जैन ने बताया कि बाइक खरीदने को लेकर ग्राहकों में खास उत्साह रहा। चार पहिया वाहन कारोबारी सरदार नरेंद्र सिंह के मुताबिक, इस बार बिक्री अच्छी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

91 करोड़ के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बिके
इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में करीब 91 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। एलईडी, टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, प्रेस, इंडक्शन और आरओ की खूब बिक्री हुई। व्यापारी प्रमोद वर्मा ने बताया कि ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने छूट और उपहार के प्रस्ताव भी दिए।

सराफा बाजार में 45 करोड़ की चमक
धनतेरस पर लोगों ने सोने-चांदी के सिक्कों, तश्तरियों, थालियों और गिलास के साथ आभूषणों की खरीदारी की। सहालग का सीजन शुरू होने से चेन, अंगूठी, हार और मंगलसूत्र की मांग भी रही। सराफा व्यापारी सुरेश सोनी के अनुसार, करीब 45 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

बर्तन और कपड़ा बाजार में भी रौनक
ठठेरी बाजार, चौक और लखनऊ नाका में बर्तनों की दुकानों पर भीड़ रही। तांबा, पीतल और फूल के बर्तनों की करीब 42 करोड़ रुपये की बिक्री हुई। वहीं कपड़ा बाजार में करीब 32 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने उपहार देने के लिए पैक्ड मिठाइयां खरीदीं। जिले में करीब 15 करोड़ रुपये की मिठाई बिकी।

ऑनलाइन खरीदारी भी 20 करोड़ की
दुकानों के अलावा ऑनलाइन माध्यम से भी लोगों ने खरीदारी की। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कपड़े, जूते और अन्य सामान की करीब 20 करोड़ रुपये की ऑनलाइन बिक्री का अनुमान है।


धनतेरस पर कारोबार (करोड़ रुपये में)
वाहन-95, इलेक्ट्रॉनिक्स-91, सराफा-45, बर्तन-42, कपड़ा-32, ऑनलाइन खरीदारी-20, मिठाई-15 और अन्य-42।
कुल कारोबार-382 करोड़ रुपये।

शहर के चौक में धनतेरस पर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़। संवाद

शहर के चौक में धनतेरस पर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़। संवाद

शहर के चौक में धनतेरस पर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़। संवाद

शहर के चौक में धनतेरस पर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़। संवाद

शहर के चौक में धनतेरस पर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़। संवाद

शहर के चौक में धनतेरस पर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़। संवाद

शहर के चौक में धनतेरस पर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़। संवाद

शहर के चौक में धनतेरस पर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़। संवाद

शहर के चौक में धनतेरस पर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़। संवाद

शहर के चौक में धनतेरस पर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed