{"_id":"6439a01b7c4f6ce23d00e277","slug":"devotees-took-blessings-in-the-gurudwara-sultanpur-news-c-13-1-183186-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में माथा टेक लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में माथा टेक लिया आशीर्वाद
Sat, 15 Apr 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर में बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम में डीएम को सम्मनित करते सिख समुद
सुल्तानपुर। सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बैसाखी पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर की पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में दिन भर विविध कार्यक्रम हुए। इस दौरान सुख-समृद्धि की कामना की गई। श्रद्धालुओं ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से गुरुद्वारे में बैसाखी और खालसा सर्जना दिवस धूमधाम एवं सद्भावना के साथ मनाया गया। 12 अप्रैल से शुरू हुआ श्री गुरुग्रंथ साहिब का अखंड पाठ शुक्रवार की सुबह संपन्न हुआ। इसके बाद कानपुर से माता जसबीर कौर के कीर्तन जत्थे ने शबद गायन से संगत को निहाल कर दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएम जसजीत कौर व एसपी सोमेन बर्मा शामिल हुए। दोनों ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेक कर गुरु का आशीर्वाद लिया।
इसके अलावा जयसिंहपुर सदर विधायक राज बाबू उपाध्याय ने भी गुरुद्वारे में शीश नवाया। सभी अतिथियों को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सरोपा व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के महासचिव सुदीप पाल सिंह ने खालसा सर्जना दिवस के धार्मिक महत्व बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
अरदास के बाद श्रद्धालुओं ने संगत के साथ पंगत में लंगर प्रसाद भी ग्रहण किया। गुरुद्वारे की सजावट ने सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर सरदार महेंद्र पाल सिंह कलेर, सरदार गुरुचरन सिंह बग्गा, सरदार बलदेव सिंह, सरदार परमजीत सिंह, सरदार तेजिंदर सिंह, सरदार दलजीत सिंह, संत सरदार दलजीत सिंह के साथ ही श्री गुरुनानक विद्यालय का पूरा स्टॉफ मौजूद रहा।