{"_id":"647e2c4eca3b39cd86088e34","slug":"development-work-will-be-done-in-kadipur-with-18-crores-sultanpur-news-c-13-1-273908-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कादीपुर में 18 करोड़ से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कादीपुर में 18 करोड़ से होंगे विकास कार्य
Tue, 06 Jun 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। ब्लॉक क्षेत्र में चालू वित्तीय वर्ष में करीब 18 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। अकेले मनरेगा से ही साढ़े 14 करोड़ रुपये से अधिक के काम हो सकेंगे। सोमवार को ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत समिति की सामान्य बैठक में सर्वसम्मति से विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित कर दिए गए।
ब्लॉक प्रमुख दिलीप चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को क्षेत्र पंचायत समिति की सामान्य बैठक सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू हुई। बैठक में एजेंडे की जानकारी दी गई। इसके बाद विकास योजनाओं के लिए आए प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में शिक्षा, बाल विकास पुष्टाहार, विकास योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि, सिंचाई, सहकारिता, पेंशन एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कन्या सुमंगला योजना, जल निगम, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना से कराए जाने वाले कार्यों पर चर्चा हुई।
चर्चा के बाद मनरेगा से कराए जाने वाले कामों के लेबर बजट का 1453.73 लाख रुपया, राज्यवित्त से 81 लाख 68 हजार और केंद्रीय वित्त से एक करोड़ 17 लाख रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक राजेश गौतम ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि हमारी सरकार विकास के प्रति समर्पित है।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार के विकास संबंधी एजेंडों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में अनुपस्थित रहने पर प्रोबेशन अधिकारी, अवर अभियंता बिजली, अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी के प्रति सदस्यों ने नाराजगी जताई। अनुपस्थित अधिकारियों के विरुद्ध सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर जिलाधिकारी के पास कार्रवाई के लिए भेजा गया है।
बैठक में 35 ग्राम प्रधान, 30 क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं एक जिला पंचायत सदस्य शामिल रहे। इस मौके पर एसडीएम शिवप्रसाद, बीडीओ संदीप सिंह, एडीओ पंचायत देवेंद्र कुमार मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।