{"_id":"675f294cea9c905e3901e054","slug":"development-work-stalled-in-gram-panchayats-due-to-missing-panchayat-secretary-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-123945-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: लापता पंचायत सचिव की ग्राम पंचायतों में विकास काम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: लापता पंचायत सचिव की ग्राम पंचायतों में विकास काम ठप
Mon, 16 Dec 2024 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। 23 दिन से लापता पंचायत सचिव की 11 ग्राम पंचायतों में कार्य ठप हो गया है। परिवारीजनों के प्रयास के बाद भी पंचायत सचिव का सुराग नहीं लगने पर ग्राम प्रधानों ने सीडीओ से दूसरे सेक्रेटरी की तैनाती की मांग की है।
ब्लॉक के सौंराई समेत दो कलस्टर में कार्यरत पंचायत सचिव नीलकमल 23 नवंबर को छह दिन की छुट्टी लेकर भुवनेश्वर गए थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। उनका मोबाइल नंबर बंद होने से परिवारीजनों का संपर्क भी उनसे टूट चुका है। परिवारीजन परेशान हो गए हैं। उनके लापता होने से पंचायत सचिव के अधीन 11 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य 23 दिन से बंद चल रहा है। मनरेगा कर्मियों के पूर्व के कार्य का भुगतान नहीं हो पा रहा है।
बीडीओ पंकज गौतम ने बताया कि सचिव नीलकमल ने छह दिन की छुट्टी ली थी। पंचायत सचिव के ड्यूटी पर नहीं आने की जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है।