{"_id":"69161c794bca98367e0ec426","slug":"dev-indravati-pg-college-won-the-inaugural-match-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-144406-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: देव इंद्रावती पीजी कॉलेज ने जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: देव इंद्रावती पीजी कॉलेज ने जीता उद्घाटन मैच
Thu, 13 Nov 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अवध विश्वविद्यालय के कुलपति।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की ओर से छह दिवसीय अंतर महाविद्यालयी पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज के उरेहा स्टेडियम में शुरू हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन अवध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने किया।
प्रतियोगिता का पहला मैच देव इंद्रावती पीजी कॉलेज अंबेडकरनगर और गनपत सहाय पीजी कॉलेज सुल्तानपुर के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर देव इंद्रावती पीजी कॉलेज के कप्तान अंशुमान सिंह ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में कुल 188 रनों का लक्ष्य रखा। जिसमें कप्तान ने 48 गेंदों पर 79 रनों का योगदान दिया। जवाब में सचिन की घातक गेंदबाजी की बदौलत गनपत सहाय पीजी कॉलेज की टीम मात्र 53 रन ही बना सकी। इस तरह 134 रनों से देव इंद्रावती पीजी कॉलेज की टीम विजेता रही।
उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री प्रो. अमूल्य सिंह, उपाध्यक्ष प्रो. विनय सिंह, क्रीड़ा सचिव प्रो. आशीष प्रताप सिंह, उपक्रीड़ा सचिव डॉ. अनुराग पांडेय, श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक डॉ. वेद प्रकाश सिंह, प्रशासनिक अधिकारी अतुल कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
10 टीमें कर रही प्रतिभाग
अंतर महाविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता (नॉक-ऑउट) प्रारूप में खेला जाएगा। जिसमें कुल 10 महाविद्यालयों की टीम प्रतिभाग कर रही है। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। यह प्रतियोगिता दिनांक 18 नवंबर तक चलेगी।