{"_id":"661041aef42289096804f82b","slug":"details-of-progress-sought-from-principal-of-medical-college-sultanpur-news-c-103-1-slp1001-111935-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से मांगा प्रगति का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से मांगा प्रगति का ब्योरा
Fri, 05 Apr 2024 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 05 Apr 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
दूबेपुर स्थित मेडिकल कॉलेज कैम्पस में निर्मित भवन।
सुल्तानपुर। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी), नई दिल्ली से मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को शो कॉज नोटिस भेजा गया है। प्राचार्य को 10 दिन के भीतर मेडिकल कॉलेज की मान्यता के लिए की जा रहीं तैयारियों का ब्योरा भेजना होगा। इसके बाद एनएमसी निरीक्षण कर प्रवेश के लिए मेडिकल काॅलेज की मान्यता प्रदान करेगी। नीट का परिणाम आने पर यहां 100 सीटों पर छात्रों को प्रवेश दिया जाना है।
दूबेपुर ब्लॉक में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। अभी मेडिकल कॉलेज का अतिरिक्त मुख्यद्वार, परिसर में सड़क व बाउंड्रीवाॅल का निर्माण कराया जा रहा है। कार्य पूर्ण होने के बाद भवनों के हैंडओवर की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
सितंबर 2021 में 273 करोड़ रुपए की लागत से मेडिकल कॉलेज के निर्माण की कवायद शुरू की गई थी। परियोजना को पूरा कराने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क रोजगार योजना प्रयागराज के मुख्य अभियंता व लोक निर्माण विभाग भवन निर्माण खंड अयोध्या को दी गई है। 18 महीने में निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए गुजरात के अहमदाबाद की प्रोजेक्ट लिमिटेड कंस्ट्रक्शन कंपनी (पीएसपी) को 236 करोड़ में ठेका दिया गया है।
विज्ञापन
परियोजना में यह हो रहा निर्माण
दूबेपुर ब्लॉक के निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल काॅलेज परिसर में प्रशासनिक भवन, मेडिकल छात्रों के लिए कक्षाएं, लैब व प्रोफेसरों के लिए आवास शामिल हैं। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज के महिला व पुरुष अस्पताल परिसर में जूनियर रेजीडेंट व सीनियर रेजीडेंट आवास, नर्सिंग हॉस्टल व 200 बेड का अस्पताल शामिल है।
जल्द ब्योरा भेजा जाएगा
एनएमसी से शो कॉज नोटिस मिला है। मेडिकल कॉलेज की तैयारियों का ब्योरा जल्द ही भेजा जाएगा। इसके बाद एनएमसी नई दिल्ली की टीम निरीक्षण करेगी। मान्यता मिलने पर 100 सीटों पर छात्रों को प्रवेश दिलाया जाएगा।
- प्रो़. सलिल कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य