फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Deputy CM will inaugurate the hospital on May 30

Sultanpur News: डिप्टी सीएम 30 मई को करेंगे अस्पताल का लोकार्पण

Sat, 27 May 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 27 May 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM will inaugurate the hospital on May 30
जयसिंहपुर। तहसील क्षेत्र के बिरसिंहपुर स्थित संयुक्त चिकित्सालय का 30 मई को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक लोकार्पण करेंगे। शनिवार को डीएम, एसपी और सीडीओ ने अस्पताल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन



डीएम जसजीत कौर ने सीडीओ अंकुर कौशिक, एसपी सोमेन बर्मा के साथ शनिवार दोपहर करीब दो बजे अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी समेत अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था देखी। डीएम ने राजकीय निर्माण निगम के जीएम अजय मिश्रा को उद्घाटन से संबंधित तैयारियों को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन



सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लोकार्पण को लेकर दर्जनों सफाईकर्मी अस्पताल परिसर के अंदर और बाहर की साफ-सफाई कर लकदक करने में लगे रहे। भवन के अंदर और बाहर रंग-रोगन का भी काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल का उद्घाटन 30 मई को डिप्टी सीएम की ओर से प्रस्तावित है। अस्पताल का पूर्ण संचालन होने से सुल्तानपुर के अलावा अंबेडकरनगर के लोगों को भी काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed