{"_id":"688d148b1fb69eedc904ea7f","slug":"deposit-of-trucks-in-no-entry-business-affected-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-138150-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: नो एंट्री में ट्रकों का जमावड़ा, कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: नो एंट्री में ट्रकों का जमावड़ा, कारोबार प्रभावित
Sat, 02 Aug 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर की नमक मंडी में ट्रकों की नो एंट्री है। इसके बाद भी यहां ट्रकों का जमावड़ा लग रहा है। जिससे दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को किराना व्यापार मंडल समिति ने शाहगंज चौकी प्रभारी को ज्ञापन देकर समस्या का निराकरण कराने की मांग की।
किराना व्यापार मंडल समिति के अध्यक्ष आलोक सागर के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा है कि नमक मंडी में नो एंट्री के बावजूद दिन-रात ट्रक खड़े रहते हैं। आने-जाने में परेशानी के वजह से ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंचते। ज्ञापन देने वालों में शकील अहमद, वली उल्ला, सचिन कसौंधन, हलीम, नईम, सुरेश अग्रवाल, अंकित कसौंधन, राजीव कसौंधन, देवानंद, शंकर अग्रहरि समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।