{"_id":"5da0bcdb8ebc3e93bc19ad72","slug":"dengue-sultanpur-news-lko486321236","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहापुर गांव में डेंगू बुखार के संक्रमण का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहापुर गांव में डेंगू बुखार के संक्रमण का अंदेशा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बाहापुर मजरे दरपीपुर निवासी एक युवक के डेंगू पीड़ित होने के बाद गांव में डेंगू का संक्रमण फैलने का अंदेशा है। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज शुरू करने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की एक टीम गांव पहुंचकर लोगों की जांच के अलावा एंटी लार्वा का छिड़काव करवा रही है।
नौ अक्तूबर को गांव के अखंड प्रताप सिंह उर्फ गौरव सिंह बुखार की चपेट में आ गए। परिवारीजनों ने उनको जिला अस्पताल ले जाकर जांच कराई तो प्रथम दृष्टया डेंगू बुखार के लक्षण मिले।
डेंगू बुखार के लक्षण मिलने के बाद जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरके सक्सेना ने उन्हें डेंगू वार्ड मेें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। चिकित्सक ने पूरे मामले की जानकारी सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव को दी।
विज्ञापन
सीएमओ ने चिकित्सकों की टीम गठित कर उसे ग्रामीणों की जांच के साथ डेंगू बुखार के लक्षण के प्रति जागरूक करने, लोगों की विशेष निगरानी करने तथा एंटी लार्वा का छिड़काव करने का निर्देश दिया है।