फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dengue Patient in Amethi

अमेठी में मिला डेंगू का मरीज

Mon, 21 Sep 2015 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Mon, 21 Sep 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन

अमेठी में एक मरीज में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। थाना क्षेत्र के गुंगवाछ निवासी आनंद पांडेय कई दिनों से बुखार से ग्रसित थे। सोमवार को परिवारीजन उन्हें मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल ले गए जहां पैथालॉजी जांच के बाद चिकित्सकों ने उनमें डेंगू के लक्षण मिलने की पुष्टि करते हुए प्लेटलेट्स तेजी से घटने जानकारी दी। उसके बाद परिवारीजन मरीज को लेकर लखनऊ चले गए।

विज्ञापन


दिल्ली के बाद अब जिले में भी डेंगू अपना पांव पसार रहा है। पांच दिन पूर्व गौरीगंज क्षेत्र के एक मरीज में डेंगू के लक्षण पाए गए थे। सोमवार को अमेठी में एक मरीज में डेंगू के लक्षण पाए गए। थाना क्षेत्र के गांव गुंगवाछ निवासी पुरुषोत्तम पांडेय का 20 वर्षीय पुत्र आनंद पांडेय कई दिनों से बुखार से ग्रसित था।
विज्ञापन


परिवारीजन सोमवार सुबह आनंद को इलाज के लिए मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल ले गए, वहां पैथालॉजी जांच में डेंगू के लक्षण की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट देखने के बाद चिकित्सक ने परिवारीजनों को डेंगू बुखार होने की पुष्टि करते हुए तेजी से प्लेटलेट्स घटने की जानकारी दी। तेजी से घट रहे प्लेटलेट्स की वजह से चिकित्सकों ने आनंद को लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में भी जांच की व्यवस्था
संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. वीके सिंह ने कहा कि जिले में डेंगू मरीज के जांच की व्यवस्था है। जांच के बाद शुरुआती लक्षण वाले मरीजों का इलाज भी किया जा रहा है। प्लेटलेट्स घटने व डेंगू के गंभीर लक्षण मिलने पर लखनऊ रेफर कर दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed