फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dengue infection found in four people in ELISA test

Sultanpur News: एलाइजा जांच में चार लोगों में मिला डेंगू संक्रमण

Mon, 30 Sep 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 30 Sep 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Dengue infection found in four people in ELISA test
कादीपुर-धोपाप मार्ग के नीचे की मिट्टी बही।
सुल्तानपुर। जिले में डेंगू मरीजों की तादाद लगातार बढ़ रही है। रविवार को एलाइजा जांच रिपोर्ट में चार नए लोगों में डेंगू संक्रमण मिला। इसके साथ ही जिले में डेंगू मरीजाें की संख्या 55 हो गई है। मेडिकल कॉलेज में 55 बुखार रोगियों की रैपिड जांच की गई। किसी में डेंगू के शुरुआती लक्षण नहीं मिले हैं। इनके रक्त नमूनों को एलाइजा जांच के लिए करौंदिया स्थित बीएसएल (बॉयो सेफ्टी लेबल-टू)लैब भेजा गया है।
विज्ञापन




मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में सात मरीजों का इलाज चल रहा है। हालांकि इन्हें रैपिड जांच के बाद वार्ड में भर्ती किया गया है। एलाइजा जांच में डेंगू मरीजों की पुष्टि के बाद रोगियों के घरों पर स्वास्थ्य टीमों ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। सभी मरीजाें का विवरण पोर्टल पर दर्ज है। सहायक मलेरिया अधिकारी डाॅ. हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को एलाइजा जांच की रिपोर्ट आने के बाद चार मरीजों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में सितंबर महीने में 55 डेंगू मरीजों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

मरीजों का पता चलने पर उनके घर पर स्वास्थ्य टीम पहुंचकर दवा का छिड़काव कर रही है। परिवार के सदस्यों और पड़ोस के लोगों का भी रैपिड टेस्ट कराया गया है। रैपिड जांच में डेंगू के लक्षण पाए जाने वाले मरीजों के रक्त के नमूने एलाइजा जांच के लिए करौंदिया स्थित बीएसएल (बॉयो सेफ्टी लेबल-टू) लैब भेजा जा रहा है। जलभराव वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed