{"_id":"63ea85782dc802b8f005a20f","slug":"demonstration-of-farmers-sultanpur-news-c-13-1-86992-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: कलेक्ट्रेट गेट बंदकर किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: कलेक्ट्रेट गेट बंदकर किसानों ने किया प्रदर्शन
Tue, 14 Feb 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट गेट को बंद कर प्रदर्शन करते किसान।
सुल्तानपुर। भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) ने सोमवार को कलेक्ट्रेट का मुख्य गेट बंदकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल किसानों ने नारेबाजी भी की। इसके बाद पहुंचे एसडीएम ने मांगपत्र लिया और किसानों को 23 फरवरी को वार्ता करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
प्रधानमंत्री आवासों की ब्लॉक स्तरीय जांच, डीएम की मौजूदगी में किसान दिवस का आयोजन, जयसिंहपुर के लबदेहा गांव में किसान की जमीन में जूनियर हाईस्कूल की बाउंड्रीवॉल निर्माण समेत अन्य मांगों पर कार्रवाई न होने पर संगठन के प्रदेेश अध्यक्ष रूपेश शुक्ल की अगुवाई में किसान सोमवार सुबह कलेक्ट्रेट पहुंच गए।
दोपहर तक काफी संख्या में किसान जमा हो गए। दो बजे तक किसी सक्षम अधिकारी के नहीं पहुंचने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और कलेक्ट्रेट का मुख्य गेट बंदकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद एसडीएम सदर सीपी पाठक पहुंचे और मांगपत्र लिया। उन्होंने 23 फरवरी को कलेक्ट्रेट सभागार में किसान नेताओं से वार्ता करने की बात कही। उनके आश्वासन पर किसानों का गुस्सा शांत हुआ।