फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Demonstration for the arrest of the murderers of the girl student

Sultanpur News: छात्रा के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन

Thu, 11 Sep 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 11 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Demonstration for the arrest of the murderers of the girl student
सुल्तानपुर। कुड़वार के एक गांव में गत दिनों हुई छात्रा की हत्या के मामले में बुधवार को राष्ट्रीय भारतीय अखंड पार्टी ने तिकोनिया पार्क में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधीक्षक को मांग पत्र देकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि 31 अगस्त को कुड़वार के एक गांव में बीए की छात्रा की संदिग्ध मौत हो गई थी। 30 अगस्त को वह फोटो कॉपी कराने घर से निकली थी। उसका शव पेड़ से लटका मिला था। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

परिजनों ने कुछ लोगों के नाम भी बताए, लेकिन कुड़वार पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है। आरोपियों की ओर से पीड़ित परिवार को धमकियां दी जा रही हैं। ऐसी स्थिति में मृतका के परिजनों के लिए पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष शिवनाथ गुप्ता ने कहा कि जल्द इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान शोकसभा करने के बाद एसपी को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने वालों में बृजभान भोजवाल, दीपक गुप्ता, सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, विजय भोजवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, हरिकेश, प्रमोद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed