फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Demonstration against layoff of outsourcing workers

Sultanpur News: आउट सोर्सिंग कर्मियों की छंटनी के विरोध में प्रदर्शन

Thu, 13 Mar 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 13 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against layoff of outsourcing workers
दरियापुर विद्युत निगम परिसर में धरना देते संविदा कर्मचारी। 
सुल्तानपुर। विद्युत वितरण निगम में कार्यरत 55 वर्ष से अधिक उम्र के आउट सोर्सिंग कर्मियाें की छंटनी के विरोध में उप्र निविदा कर्मचारी संघ उतर पड़ा है। ज्ञापन का संज्ञान नहीं लिए जाने के विरोध में बुधवार को निविदा कर्मचारियों ने एसई कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दरियापुर स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए संघ ने 55 वर्ष से अधिक उम्र व अन्य कर्मियों की छंटनी का विरोध किया। कहा कि नए नियम के तहत छंटनी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नई एजेंसी कर्मियों की संख्या कम करना चाहती है। संघ के अध्यक्ष आनंद अग्रहरि व महामंत्री अजय चौरसिया ने आरोप लगाया कि कर्मियों की छंटनी से बिजली आपूर्ति व्यवस्था बाधित हाेगी और संविदा पर कार्यरत कर्मियों के परिवारों पर संकट आ जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को दिया। इस मौके पर कामता प्रसाद पांडेय, मनोज कुमार, भोलानाथ, पतिराम, आशीष कुमार समेत अन्य संविदा कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed