फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Delhi-Azamgarh Garib Rath special train run on Diwali

Sultanpur News: दीपावली पर चलाई गई दिल्ली-आजमगढ़ गरीब रथ स्पेशल ट्रेन

Mon, 28 Oct 2024 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 28 Oct 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Delhi-Azamgarh Garib Rath special train run on Diwali
सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर स्टाॅपेज होने से जिलेवासियों को मिलेगी सफर की सुविधासंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुल्तानपुर। दीपावली पर्व पर रेलवे आजमगढ़ से दिल्ली के बीच दीपावली स्पेशल गरीब रथ ट्रेन का संचालन कर रहा है। सोमवार को दिल्ली से चलने वाली यह ट्रेन करीब चार घंटे की देरी से सुल्तानपुर स्टेशन पर पहुंची। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रेन 18 नवंबर तक चलेगी। इस अवधि में ट्रेन दोनों दिशाओं में आठ फेरे लगाएगी। सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का स्टापेज होने से जिले के लोगोंं को भी यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।
31 अक्तूूबर को दीपावली है। दो नवंबर को गोवर्धन पूजा व तीन नवंबर को भैयादूज का पर्व है। इसके बाद डाला छठ का पर्व रहेगा। इन पर्व पर यात्रियों की भीड़ भी बढ़ेगी। इसे लेकर रेलवे की ओर से आजमगढ़ से दिल्ली के बीच स्पेशल गरीब रथ ट्रेन चलाई गई है। दिल्ली से आजमगढ़ के लिए स्पेशल ट्रेन रविवार को शाम 7:10 बजे रवाना की गई। सोमवार सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन करीब चार घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

आजमगढ़ से दिल्ली के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन सोमवार को चलाई गई। 18 नवंबर तक दोनों दिशाओं में यह ट्रेन कुल आठ फेरे लगाएगी। ट्रेन का ठहराव सुल्तानपुर स्टेशन पर होने से जिलेेवासियों को भी यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। दिल्ली से चलने वाली दिल्ली-आजमगढ़ डाउन गरीब रथ स्पेशल ट्रेन तीन, 10 व 17 नवंबर को चलाई जाएगी। वहीं आजमगढ़ से आजमगढ़ -दिल्ली गरीब रथ अप स्पेशल ट्रेन सोमवार के अलावा चार, 11 व 18 नवंबर को चलाई जाएगी। उत्तर रेलवे लखनऊ के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि 18 कोच की ट्रेन में दो पावर कार व थर्ड एसी के 16 कोच रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article