फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Deceased bike disappeared police station inspector constable suspended negligence

Sultanpur: होमगार्ड थाने से बाइक लेकर हुआ गायब, दरोगा और सिपाही निलंबित, सीसीटीवी से खुला राज

Thu, 26 Jun 2025 01:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 26 Jun 2025 01:29 PM IST
सार

सुलतानपुर कोतवाली नगर थाने से हादसे में मारे गए युवक की बाइक गायब होने पर दरोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। सीसीटीवी में होमगार्ड बाइक ले जाता दिखा था। 

विज्ञापन
Deceased bike disappeared police station inspector constable suspended  negligence
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली नगर से एक बाइक गायब होने के मामले में एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने कड़ी कार्रवाई की है। उप निरीक्षक संतोष पाल सिंह और मुख्य आरक्षी अभिषेक मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आप सांसद संजय सिंह ने इस प्रकरण में एसपी से शिकायत किया था।

विज्ञापन


मालूम हो कि कोतवाली नगर के अमहट चौराहा स्थित आयान हॉस्पिटल के सामने बीते 10 जून को एक रोडवेज बस ने बंधुआकलां थाना अंतर्गत हरखी दौलतपुर निवासी मनोज गौतम के भाई धर्मेन्द्र कुमार की बाइक (UP36 V 8492) को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में धर्मेन्द्र की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस बस और बाइक को कोतवाली नगर थाने ले गई। अगले दिन जब मनोज अपनी बाइक लेने थाने पहुंचे, तो दरोगा ने उन्हें दूसरे दिन आने को कहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: निष्कासन के बाद सपा सुप्रीमो पर बरसे विधायक राकेश प्रताप, बोले- अतीत के पैकेज से भी अब पर्दा उठना चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन


13 जून को दोबारा बाइक लेने थाने पहुंचने पर पुलिस ने कहा कि बाइक थाने में नहीं है। मनोज ने थाने का सीसीटीवी फुटेज चेक करवाया तो फुटेज में देखा गया कि सिपाही बाइक को थाने के अंदर ले गया और 12 जून को एक होमगार्ड बाइक को थाने से बाहर ले जाता दिखाई दिया। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत की। जांच में दोनों पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आने पर एसपी ने 25 जून को उन्हें निलंबित कर दिया।

ये भी पढ़े- UP Weather: प्रदेश में आज और कल नहीं होगी बारिश, 28 से मौसम लेगा यू-टर्न; इन जिलों में भारी बरसात की चेतावनी जारी

नगर कोतवाल धीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर बाइक चोरी का केस दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चौकी इंचार्ज द्वारा बाइक को कोतवाली लाकर उसकी लिखा पढ़ी ही नहीं कराई गई थी। इस मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed