फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Debate on Examination of Rahul Gandhi's Voice Sample on April 6

Sultanpur News: राहुल गांधी की आवाज के नमूने की जांच पर बहस छह अप्रैल को

Sat, 28 Mar 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 28 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Debate on Examination of Rahul Gandhi's Voice Sample on April 6
सुल्तानपुर। गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में शनिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। परिवादी भाजपा नेता विजय मिश्र ने सांसद राहुल गांधी की आवाज की रिकॉर्डिंग और उनके आवाज के नमूने की जांच विधि विज्ञान प्रयोगशाला से कराने के लिए एक अर्जी दायर की थी। इस अर्जी पर राहुल गांधी के अधिवक्ता ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन

स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले की सुनवाई करते हुए आवाज के नमूने की जांच से संबंधित अर्जी पर बहस के लिए अगली तारीख छह अप्रैल तय की है। यह मामला 2018 में कोतवाली देहात थाने के हनुमानगंज निवासी भाजपा नेता विजय मिश्र की तरफ से राहुल गांधी के खिलाफ दायर परिवाद से जुड़ा है। विजय मिश्र का आरोप है कि राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed