{"_id":"62829576b6cd786ba77959d1","slug":"death-sultanpur-news-lko6308995123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मासूम बेटी व बेटे की मौत, शिक्षक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में मासूम बेटी व बेटे की मौत, शिक्षक घायल
विज्ञापन
बिलखते परिवारीजन।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर नेवादा मोड़ के पास सोमवार की सुबह बेटे-बेटी के साथ पैतृक गांव जा रहे स्कूटी सवार शिक्षक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बेटे-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि पिता को मामूली चोटें आईं। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां भाई को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर बहन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में बहन की भी मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है।
आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाने के बेनू पूरा गांव निवासी राजीव कुमार मोतिगरपुर शिक्षा क्षेत्र के बंधु मिश्र का पूरा परिषदीय विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। वे अपनी पत्नी सरिता सरिता देवी, पुत्री दीपिका (12), दीप्ति (7) व पुत्र दिव्यांश (10) के साथ मोतिगरपुर कस्बे में किराए के मकान में रहते हैं। पैतृक गांव में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोमवार की सुबह वे परिवार समेत निकले थे। पत्नी सरिता व छोटी बेटी दीप्ति को मोतिगरपुर में बस पर बिठाने के बाद करीब 10 बजे राजीव स्कूटी से बेटे दिव्यांश व बड़ी बेटी दीपिका के साथ गांव जा रहे थे। वे लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर कादीपुर क्षेत्र के नेवादा मोड़ के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ परिवहन निगम की रही तेज रफ्तार बस ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
बस की टक्कर से स्कूटी पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना में दिव्यांश व दीपिका गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि राजीव को हल्की चोटें आईं। दुर्घटना के बाद चालक बस समेत भाग निकला। स्थानीय लोगों ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने दिव्यांश को मृत घोषित कर दीपिका को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय दीपिका ने भी दम तोड़ दिया। कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय प्रसाद ने बताया कि बस की तलाश की जा रही है।