{"_id":"6a99b8ac2b1beda01b06f7af","slug":"death-of-unmarried-person-under-suspicious-circumstances-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-164209-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
Thu, 03 Sep 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
चांदा। नेवाजगढ़ निवासी आदर्श सिंह की पत्नी पूजा सिंह (26) की बुधवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालीजन के मुताबिक उनका शव घर के बरामदे में लगे पंखे पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। देर रात घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में लिया है।
भदोही के ऊंज के रोही निवासी अर्जुन सिंह ने बताया कि बहन पूजा का विवाह 12 मार्च को चांदा के नेवाजगढ़ निवासी आदर्श से हुआ था। वह छह दिन पहले मायके से ससुराल आई थी। बुधवार देर शाम उन्हें अपनी बहन की मौत के बारे में पता चला। ससुरालीजन ने उन्हें बताया कि उनकी बहन का शव फंदे पर लटका मिला है।
फंदे से उतारने के बाद पूजा को ससुरालीजन लेकर चांदा स्थित एक निजी अस्पताल गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। चांदा थाने के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा ने बताया कि अर्जुन सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी पति को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। संवाद