फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Death of Tilli alias Romi, who helped in solving 55 cases.

Sultanpur News: 55 मामलों को सुलझाने में सहयोग करने वाली टिल्ली उर्फ रोमी की मौत

Sun, 03 Nov 2024 02:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 03 Nov 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Death of Tilli alias Romi, who helped in solving 55 cases.
टिल्ली उर्फ रोमी। फालोअप
सुल्तानपुर। पुलिस महकमे में डॉग स्क्वायड की शान रही टिल्ली उर्फ रोमी ने कई आपराधिक मामलों को सुलझाने में मदद की थी। बीमारी के चलते उसकी बृहस्पतिवार को मौत हो गई। निधन पर एसपी समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

मादा स्वान टिल्ली उर्फ रोमी 2014 से जिले के डॉग स्क्वायड में तैनात थी। वह एडिशनल एसपी के रैंक पर काम कर रही थी। टिल्ली उर्फ रोमी ने पुलिस विभाग में 55 गंभीर आपराधिक मामलों के आरोपियों को पकड़ने और महत्वपूर्ण घटनाओं का खुलासा करने में सहयोग किया था। टिल्ली की कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। पशु चिकित्सक उसका इलाज भी कर रहे थे। बृहस्पतिवार को अचानक उसका निधन हो गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा व अन्य पुलिस अधिकारियों ने टिल्ली को श्रद्धांजलि व पुष्पचक्र अर्पित किया। इसके बाद टिल्ली उर्फ रोमी का अंतिम संस्कार किया गया। उसके शव को पुलिस अधिकारियों ने कंधा भी दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed