फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Death of baby during delivery in CHC

सीएचसी में प्रसव के दौरान शिशु की मौत

Sat, 03 Dec 2016 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Dec 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
Death of baby during delivery in CHC
- फोटो : अमर उजाला
प्रसव के दौरान शनिवार सुबह सीएचसी में एक शिशु की मौत हो गई। प्रसूता के परिवारीजनों ने सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हो-हल्ला शुरू कर दिया। परिवारीजनों ने मामले की शिकायत सीएमओ से की है।
विज्ञापन


कोटिया निवासी समीरुल गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा शुरू होने पर उसकी भाभी क्षेत्र के पूरे मलिक निवासी दिलशाद अहमद की पत्नी राशिदा बानो शनिवार सुबह उसे लेकर स्थानीय सीएचसी पहुंची थी। समीरुल प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। आरोप है कि अस्पताल में उस समय डॉक्टर व नर्स मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन


चौकीदार से डॉक्टर को बुलाने के लिए कहा गया, लेकिन मौके पर कोई नहीं आया। नर्स ने समीरुल का प्रसव कराया। प्रसव के थोड़ी देर बाद नवजात शिशु ने दम तोड़ दिया। प्रसूता के परिवारीजनों ने आरोप लगाया कि बच्चे को समय से चिकित्सीय सुविधा नहीं मिलने से उसकी मौत हुई है। परिवारीजनों ने इसकी शिकायत मुख्य चिकित्साधिकारी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी प्रभारी केके वर्मा ने आरोप को निराधार बताया। कहा कि सुबह आठ बजे तक नीतू सिंह नर्स की ड्यूटी थी। उसके बाद मनभावती की ड्यूटी थी। ड्यूटी बदलते समय प्रसूता पहुंची थी। उस समय तैनात डॉ. अजय विक्रम सिंह के निर्देशन में प्रसूता का प्रसव कराया गया था। शिशु गर्भ में ही मर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed