फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dead body of young man found hanging in poultry farm

Sultanpur News: मुर्गी फार्म में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Fri, 17 Jan 2025 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging in poultry farm
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के इटकौली स्थित मुर्गी फार्म में युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक मुर्गी फार्म में काम करता था।
विज्ञापन

फतेहपुर संगत गांव का राकेश कुमार पाल (22) इटकौली स्थित उजैर सिद्दीकी के मुर्गी फार्म पर काम करता था। बुधवार रात मुर्गी फार्म के टिन शेड में लगी पाइप के सहारे रस्सी के फंदे से उसका शव लटकता मिला। खेत की सिंचाई कर रहे किसानों की नजर मुर्गी फार्म पर गई, तो उसका शव लटका देखा। ग्रामीणों ने फार्म संचालक उजैर सिद्दीकी को सूचना दी। फार्म संचालक ने घर वालों के साथ पुलिस को जानकारी दी।
टांटिया नगर चौकी इंचार्ज गुलाब चंद्र पाल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकी इंचार्ज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह साफ होगी।
विज्ञापन

परिजनों को रोकर बुरा हाल
युवक की मौत से पिता राम कुमार पाल और माता राम कुमारी का रोकर बुरा हाल है। चार भाइयों में राकेश तीसरे नंबर पर था। अन्य तीन भाई रमेश पाल, सुरेश और प्रवेश हैं। बहन बिंदू, सुमन की शादी हो गई है। मृतक अविवाहित था। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed