फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Ten Kabaddi players and six boxers will showcase their prowess

Sultanpur News: कबड्डी के 10 और मुक्केबाजी में छह खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Wed, 23 Sep 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 23 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Ten Kabaddi players and six boxers will showcase their prowess
पंत स्टेडियम में ट्रायल देते कबड्डी ​खिलाड़ी। स्रोत- स्टेडियम
सुल्तानपुर जिले के सब जूनियर कबड्डी में 10 खिलाड़ी और छह सीनियर पुरुष मुक्केबाजों का मंडल ट्रायल के लिए चयन हुआ है। ये सभी खिलाड़ी बुधवार को अयोध्या में होने वाले मंडलीय ट्रायल में शामिल होंगे।
विज्ञापन

खेल निदेशालय की ओर से प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता एक से चार अक्तूबर के बीच झांसी में होगी। जिला स्तरीय ट्रायल मंगलवार को पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। इस ट्रायल में छह मुक्केबाजों का चयन हुआ है। चयनित मुक्केबाजों में अनिल गुप्ता, इरफान अब्बास, अनुभव सरोज, शुभम धुरिया, विजय यादव और शादाब खान हैं।
विज्ञापन

वहीं प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का जिला स्तरीय ट्रायल पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में लिया गया। इसमें 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित कबड्डी खिलाड़ियों में निखिल, रितेश, मोहित यादव, अर्पित कुमार, शिवम वर्मा, आकाश वर्मा, फरहान हाशमी, अंश, रुद्र प्रसाद और वंश सरोज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि सब जूनियर बालक वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सात से नौ अक्तूबर को आजमगढ़ में होगी। मंडल ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को पासपोर्ट आकार की दो फोटो और आधार कार्ड ले जाना अनिवार्य होगा। चयन ट्रायल के दौरान स्टेडियम कोच प्रदीप यादव, आनंद श्रीवास्तव और राम नरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed