फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dead body of young man found hanging from fan

Sultanpur News: पंखे से लटका मिला युवक शव

Fri, 01 Dec 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 01 Dec 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from fan
विंदेश्वरीगंज (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र बल्दीराय के पूरे पृथ्वीपाल मिश्र मजरे बहुरांवा गांव में बृहस्पतिवार रात एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव पंखे के हुक पर लटका देखा गया। ग्रामीणों की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



बल्दीराय थाना क्षेत्र के बहुरावां गांव निवासी बजरंगी (30) बृहस्पतिवार रात घर पर था। काफी देर तक वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसकी दादी प्राणपति को संदेह हुआ। जब वह कमरे में गईं तो भीतर का नजारा देखकर अवाक रह गईं। बजरंगी का शव पंखे के हुक से लटका देख उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन



चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ घर के पास इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी बल्दीराय थाने की पुलिस को दी। ग्रामीणों की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थित स्पष्ट हो जाएगी। अभी परिजन की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिवार में मचा कोहराम
बजरंगी के पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। उसकी मां बाहर रहती हैं। घर में बजरंगी अपनी दादी प्राणपति के साथ रहता था। उसकी पत्नी पुष्पा कुछ दिन पहले अपने दो बेटों अभिनव (8) व अयोग (5) को लेकर मायके गई थी। शुक्रवार को घटना की जानकारी होने के बाद वह दोनों बच्चों के साथ घर पहुंची। बजरंगी की मौत से पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed