फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dead body of middle-aged found in drain under suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में नाले में मिला अधेड़ का शव

Wed, 12 Oct 2022 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Dead body of middle-aged found in drain under suspicious circumstances
सुल्तानपुर। शहर के सिविल लाइन इलाके में स्टेला मारिस कॉन्वेंट स्कूल के ठीक बगल स्थित नाले में बुधवार की सुबह एक अधेड़ का शव पाया गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के सिविल लाइन (एमजीएस) चौराहे से चंद कदम की दूरी पर स्टेला मॉरिस कॉन्वेंट स्कूल है। उसके ठीक बगल से एक नाला गुजरा है। बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने नाले में एक अधेड़ को मुंह के बल गिरा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। वह पैंट और सफेद बनियान पहने है। गले पर काला निशान पाया गया है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। नगर कोतवाल ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed