फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dead body of girl student found hanging in bathroom

Sultanpur News: बाथरूम में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव

Sun, 09 Jul 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 09 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dead body of girl student found hanging in bathroom
भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत लोहरामऊ के कोटवा पुरवा में शनिवार सुबह एक छात्रा का शव बाथरूम में फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




लोहरामऊ के कोटवा का पुरवा गांव निवासी अंजलि (20) शनिवार सुबह बाथरूम गई थी। काफी देर तक जब वह बाथरूम से नहीं निकली तो परिजनों को संदेह हुआ। घर के लोग किसी तरह जब बाथरूम में देखे तो अवाक रह गए। अंजलि का शव बाथरूम की छत से फंदे पर लटक रहा था। यह देखते ही चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन




शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। कोतवाली देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाऐगी। फिलहाल मौत का कारण जांच के बाद ही पता चल सकेगा। अंजलि बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा थी। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर परिजन कुछ भी बताने से गुरेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed