{"_id":"653bfa3c134c601e1b0db2b4","slug":"dead-body-of-female-health-worker-found-hanging-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-4565-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: फंदे से लटका मिला महिला स्वास्थ्य कर्मी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: फंदे से लटका मिला महिला स्वास्थ्य कर्मी का शव
Fri, 27 Oct 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के गभड़िया मोहल्ले में संचालित एक निजी हॉस्पिटल में तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मी की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव अस्पताल के पीछे के कमरे में फंदे से लटका देखा गया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर के गभड़िया मोहल्ले में संचालित एक निजी अस्पताल में शुक्रवार की दोपहर अस्पताल में ही तैनात एक महिला स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव अस्पताल के पीछे के कमरे में फंदे से लटका पाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली नगर पुलिस को दी। मृतका की शिनाख्त गभड़िया निवासिनी आंचल बानो (26) के रूप में हुई। घटना की जानकारी होते ही मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आंचल गभड़िया मोहल्ले की रहने वाली थी। वह निजी हॉस्पिटल में करीब चार-पांच साल से काम कर रही थी। महिला की मौत का मामला संदिग्ध बना हुआ है।
विज्ञापन
इस संबंध में कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक श्रीराम पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।