फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dead body of a missing youth found in the canal

नहर में मिला लापता युवक का शव

Sun, 16 Aug 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a missing youth found in the canal
सुल्तानपुर। घर से लापता युवक का शव नहर में उतराता मिला है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बारी हमीदपुर वैश्य निवासी आदर्श सिंह उर्फ रिंकू (35) पुत्र प्रसिद्ध नारायण सिंह शुक्रवार दोपहर घर से निकला था। देर रात तक आदर्श नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

शनिवार को बहरिया नहर में ग्रामीणों ने एक शव उतराता देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसओ विजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। लोगों ने शव की शिनाख्त आदर्श सिंह उर्फ रिंकू के रूप में की। एसओ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed