{"_id":"65d2601ccaff71ce6c05b3e6","slug":"dead-body-of-a-child-missing-for-six-days-found-in-the-pond-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-109868-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: तालाब में मिला छह दिन से लापता मासूम का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: तालाब में मिला छह दिन से लापता मासूम का शव
Mon, 19 Feb 2024 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 19 Feb 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंभुआ (सुल्तानपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर छंगेपुर गांव से छह दिन पहले लापता मासूम का शव उसके घर के पास स्थित तालाब में रविवार को मिला। शव के बाएं पैर का पंजा नदारद था। आशंका है कि यह किसी जानवर ने नोच लिया होगा। शव मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोमवार को स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर छंगेपुर निवासी ओमप्रकाश का बेटा रणवीर (06) दोपहर बाद घर से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। दूसरे दिन मंगलवार को कोतवाली में मासूम की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
रविवार सुबह परिजनों ने घर के पीछे ही स्थित तालाब के पास कुछ कुत्तों को इकट्ठा होते देखा तो उस तरफ गए। तालाब में मासूम का शव दिखा तो परिजनों में कोहराम मच गया। शव मिलने का पता चलने के बाद गांंव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ तालाब के पास इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा। मृतक के पिता ओम प्रकाश ने मासूम की हत्या की आशंका जाहिर की है।
मझले बेटे की मौत से सदमे में आया परिवार
ओम प्रकाश के मझले बेटे रणवीर का शव मिलने के बाद से पूरा परिवार सदमे में हैं। बड़ी पुत्री जानवी है। दूसरे नंबर पर रणवीर था जबकि तीसरे नंबर पर छोटा बेटा आयुष है। रणवीर की मौत से सभी दुखी हैं।