{"_id":"5f39612b8ebc3e3d1a5b1133","slug":"dead-body-found-on-cot-sultanpur-news-lko535352369","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारपाई पर मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारपाई पर मिला युवक का शव
विज्ञापन
सुल्तानपुर। त्रिलोकचंद्रपुर गांव में शनिवार की सुबह छप्पर के नीचे चारपाई पर एक युवक का शव लहूलुहान हालत में पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिवारीजनों ने युवक की हत्या किए जाने का अंदेशा जताया है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के त्रिलोकचंद्रपुर गांव निवासी जयप्रकाश पांडेय उर्फ बड़े लाल पांडेय (38) पुत्र शिवप्रसाद पांडेय पिछले शुक्रवार की रात घर के सामने स्थित छप्पर के नीचे सो रहा था। दूसरे दिन शनिवार की सुबह जय प्रकाश की बेटी उसे जगाने छप्पर के पास पहुंची तो पिता का लहूलुहान हालत में चारपाई पर शव पड़ा मिला।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का पता चलेगा। फिलहाल परिवारीजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।