{"_id":"6165c4098ebc3eeb5c626ef9","slug":"dead-baby-found-sultanpur-news-lko5998202100","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के बाद युवक की हत्या, नदी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण के बाद युवक की हत्या, नदी में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। दो दिन पूर्व घर से मछली मारने के लिए निकले युवक का शव मंगलवार को गोमती नदी में पाया गया। परिवारीजनों ने अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
कुड़वार क्षेत्र के मिठनेपुर निवासी पूर्णमासी निषाद (21) पुत्र रामधनी गत रविवार की शाम घर से मछली मारने के लिए निकला था। देर रात तक जब पूर्णमासी घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सोमवार को भी परिवारीजन पूर्णमासी की तलाश रिश्तेदारों के यहां करते रहे। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने नीरसहिया के पास गोमती नदी में एक युवक का शव उतराता देखा तो पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। इस दौरान नदी में शव पाए जाने की सूचना पर रामधनी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त अपने बेटे के रूप में की। ग्रामीणों के अनुसार शव पर चोट के निशान पाए गए हैं। एसओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की मां गंगा देवी की तहरीर पर गांव के ही पकंज सिंह पर अपहरण कर हत्या करने का केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।