फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Daughter dies in accident, father dies of shock

Sultanpur News: दुर्घटना में बेटी की मौत, सदमे में पिता ने तोड़ा दम

Mon, 09 Dec 2024 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 09 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Daughter dies in accident, father dies of shock
रोते बिलखते परिजन
सुल्तानपुर। बल्दीराय थानाक्षेत्र के विरधौरा गांव के पास रविवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। बहन की मौके पर मौत हो गई, जबकि घायल भाई को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

दुर्घटना में पुत्री की मौत का पता चलते ही पिता को भी गहरा सदमा लगा। वह बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। एक परिवार के दो सदस्यों की मौत से कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन

बल्दीराय थाना क्षेत्र के विरधौरा गांव निवासी साधूराम (60) की पुत्री किरन (23) अपने भाई सूरज के साथ रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे घर से ससुराल जाने के लिए बाइक से निकली थी। बाइक सूरज चला रहा था। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरधौरा तिराहे पर पहुंचते अचानक एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से किरन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की जानकारी बल्दीराय थाने की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सूरज को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।
दुर्घटना की जानकारी घर पर पहुंची तो परिवार के लोग सीधे अस्पताल चले गए। पुत्री की मौत की जानकारी दोपहर करीब तीन बजे पिता साधूराम को मिली तो उन्हें गहरा सदमा लग गया। ग्रामीणों के मुताबिक, पुत्री की मौत का पता चलते वह बेहोश होकर गिर पड़े। कुछ लोगों ने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन उनकी सांसें थम चुकी थी। पुत्री किरन व पिता साधूराम की मौैत का पता चलने के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल कायम हो गया।

पकड़ा गया ट्रक चालक
उप निरीक्षक चंद्र्र शेखर ने बताया कि मृतका किरन का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। साधूराम का शव उसके घर पर ही है। सूरज की तहरीर पर ट्रक चालक दीपक कुमार यादव निवासी बिरईपुर थाना फतनपुर जिला प्रतापगढ़ के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
साधुराम की पत्नी कई साल पहले ही उनसे अलग हो गई थी। उनकी तीन संतानें थी। बड़ी पुत्री किरन थी। जिसका विवाह कर दिया था। पिता-पुत्री की मौत के बाद अब दो पुत्र सूरज (18) व पंकज (16) हैं। दोनों अविवाहित हैं। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


अजीब संयोग की चर्चा
पुत्री की मौत के बाद पिता का निधन रविवार को यह चर्चा विरधौरा गांव के हर व्यक्ति से सुनने को मिली। सब यही कर रहे थे कि ऐसा संयोग किसी के साथ न हो। नम आखों से लोग घर पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed