{"_id":"688bc999352b31ca960fe1cd","slug":"date-given-to-patients-for-ct-scan-examination-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-138076-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सीटी स्कैन जांच के लिए मरीजों को दी तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सीटी स्कैन जांच के लिए मरीजों को दी तारीख
Fri, 01 Aug 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
अमहट (सुल्तानपुर)। अमहट के सौ बेड अस्पताल में कुछ दिन पहले सीटी स्कैन का सॉफ्टवेयर क्रैश हो गया था। जिससे सीटी स्कैन जांच बाधित हो गई थी। इस दौरान जांच कराने वाले मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई।
मरीजों की भीड़ को देखते हुए जांच के लिए उन्हें तारीख दी जा रही है। तीन से चार दिन बाद मरीजों की जांच का नंबर आ रहा है। अयोध्या से आई अंजली ने बताया कि उन्हें मिली तारीख के मुताबिक, वह तीन दिन बाद बृहस्पतिवार को सीटी स्कैन करवाने आई हैं। उनका सीटी स्कैन किया गया।
सीटी स्कैन प्रभारी आमोद कुमार ने बताया कि पिछले हफ्ते मशीन का सॉफ्टवेयर क्रैश हो गया था। इसकी वजह से भीड़ बढ़ गई। उम्मीद है कि एक सप्ताह में व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। संवाद