फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Cylinder not received even after booking, delivery lie on portal

Sultanpur News: बुकिंग के बाद भी नहीं मिला सिलिंडर, पोर्टल पर डिलीवरी का झूठ

Sun, 15 Mar 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 15 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Cylinder not received even after booking, delivery lie on portal
अखंडनगर के जगदीशपुर में सिलिंडर लेने के लिए लगी कतार। स्रोत-ग्रामीण
सुल्तानपुर। जिले में घरेलू गैस सिलिंडर के लिए अब उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। बुकिंग के बाद भी लोगों को सिलिंडर नहीं मिल रहा, जबकि पोर्टल पर डिलीवरी दिखा दी जा रही है। इससे नाराज उपभोक्ता गैस एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। कई लोगों ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से भी की है।
विज्ञापन

करीब पंद्रह दिनों से घरेलू गैस की किल्लत होने पर एजेंसियों और गोदामों पर सुबह से उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं। जिले में उज्ज्वला, सामान्य व व्यावसायिक मिलाकर करीब छह लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। मांग बढ़ने के कारण कई एजेंसियों ने होम डिलीवरी सीमित कर दी है। उपभोक्ताओं को खुद एजेंसी तक पहुंचना पड़ रहा है। शनिवार को शहर के साथ कुड़वार, बल्दीराय, अखंडनगर सहित कई स्थानों की एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की कतार लगी रही।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि मोबाइल पर ओटीपी और डिलीवरी का मैसेज तो आ जाता है, लेकिन सिलिंडर नहीं मिलता। शिकायत के बावजूद कई जगह समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। पूर्ति विभाग के अधिकारी जिले में गैस की कमी से इन्कार कर रहे हैं और आपूर्ति सामान्य होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बिना सिलिंडर के आ गया डिलीवरी का मैसेज
मेरी पत्नी आशा बरनवाल के नाम से घरेलू गैस कनेक्शन है। 26 फरवरी को सिलिंडर बुक कराया था। शनिवार को एजेंसी पहुंचे तो पता चला कि तीन मार्च को ही डिलीवरी दिखा दी गई है, जबकि सिलिंडर मिला ही नहीं। डीएसओ फोन भी नहीं उठा रहे हैं। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की है। - बसंत लाल बरनवाल, शास्त्रीनगर (फोटो संख्या-05)
इनसेट
शिकायत के बाद मिला सिलिंडर
चार मार्च को सिलिंडर बुक कराया था। मोबाइल पर ओटीपी आई। डिलीवरी ब्वॉय ने ओटीपी बताने को कहा। ओटीपी बताने के बाद डिलीवरी का मैसेज आ गया, लेकिन सिलिंडर नहीं मिला। पूर्ति विभाग में भी सुनवाई नहीं हुई। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद सिलिंडर मिला।
- अमरनाथ तिवारी, निरालानगर (फोटो संख्या-06)
इनसेट
विभाग में नहीं मिला कोई अधिकारी
दो दिन पहले सिलिंडर बुक कराया था, लेकिन ओटीपी भी नहीं आई। अब कॉल से बुक करने पर भी डिलीवरी दिखा रहा है। कई बार एजेंसी गए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। पूर्ति विभाग में डीएसओ नहीं मिले और फोन भी नहीं उठा।
- हरिश्चंद्र पांडेय, देनवा, गोसाईगंज (फोटो संख्या-07)
इनसेट
सिलिंडर न मिलने पर खरीदना पड़ा इंडक्शन
पारसपट्टी निवासी ऊषा वर्मा ने बताया कि नौ मार्च को सिलिंडर बुक कराया था, लेकिन डिलीवरी नहीं हुई। मजबूरी में 2500 रुपये का इंडक्शन खरीदना पड़ा। डींगुरपुर बनकेगांव की आशा देवी ने बताया कि गैस न मिलने से फिलहाल लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है।
(फोटो-08,09)
इनसेट
सिलिंडर की कालाबाजारी में दो गिरफ्तार
दोस्तपुर। पूर्ति निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सिलिंडर के अवैध भंडारण के मामले में कनकपुर गैस एजेंसी के प्रोपराइटर मनीष और वाहन चालक राजन गौतम के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है।

इनसेट
उपभोक्ता यहां करा सकते हैं शिकायत
सिलिंडर की आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। बुकिंग या डिलीवरी में किसी प्रकार की समस्या होने पर उपभोक्ता 9120098526 नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
- जीवेश कुमार मौर्य, जिला पूर्ति अधिकारी
इनसेट
गैस सिलिंडर लेते समय बरतें सावधानी
सिलिंडर मिलने से पहले किसी को भी ओटीपी न बताएं
डिलीवरी मैसेज आने पर तुरंत स्थिति की पुष्टि करें
एजेंसी की रसीद या बुकिंग नंबर सुरक्षित रखें
समस्या होने पर तुरंत एजेंसी या पूर्ति विभाग में शिकायत दर्ज कराएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed