फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   cycle rally

किसानों के समर्थन में निकाली साइकिल रैली

Wed, 30 Dec 2020 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
cycle rally
कादीपुर (सुल्तानपुर)। कृषि कानून के विरोध में धरना दे रहे किसानों के समर्थन में बुधवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने साइकिल रैली निकाली। रैली के बाद यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने गांव-गांव में चौपाल लगाकर कृषि कानून की खामियों के बारे में किसानों को जानकारी दी।
विज्ञापन

बुधवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शहजाद के नेतृत्व में सपाइयों ने साइकिल रैली निकाली। साइकिल रैली को पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के सूबेदार का पूरा, रानीपुर कायस्थ, पटेल चौक, पुरानी बाजार से होते हुए ब्लॉक कादीपुर में संपन्न हुई। रैली के बाद सपाइयों ने गांव-गांव जाकर कृषि कानून की खामियों के बारे में लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शहजाद ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सीता राम यादव, आलिम राईन, ओम प्रकाश सिंह, सुनील यादव, नौशाद कुरैशी, राम पुष्कर, प्रेम बहादुर यादव, राम तीरथ यादव, नंदलाल गौतम, दल सिंगार यादव, अमजद खान, कुलदीप वर्मा, राहुल यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed