फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Curfew of Tapish from morning to sun

Sultanpur News: सुबह से सूरज के तेवर..दोपहर में तपिश का कर्फ्यू

Tue, 10 Jun 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 10 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Curfew of Tapish from morning to sun
तेज धूप में दुपट्टे से बचाव करतीं युवतियां। 
सुल्तानपुर। गर्मी से जनजीवन बेहाल है। सुबह से पारा चढ़ रहा है और दोपहर होते-होते धूप की तपिश लोगों को परेशान करने लगती है। उमस के चलते रात में भी लोगों को सुकून नहीं मिल पा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी राहत के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसमें भी 2.6 डिग्री की बढ़त रही। सोमवार सुबह छह बजे से ही सूरज की गर्मी परेशान करने लगी।
विज्ञापन

तेज धूप के कारण सुबह 10 बजे सड़क पर चलना दूभर हो गया। लोग धूप से बचने के लिए मुंह और सिर को कपड़े व गमछे से ढंककर घर से निकले। दोपहर में 2.0 किमी की रफ्तार से चली उत्तरी-पूर्वी गर्म हवा लोगों के शरीर को झुलसा दिया। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। लोग सूरज ढलने के बाद घर से निकलने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंशिक बादल छाए रहने और वर्षा नहीं होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लू चलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed