फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Cultural programs in school

‘खिल गईं दिल की कलियां श्रीमन आप आए..’

Fri, 24 Nov 2017 10:35 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 24 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
Cultural programs in school
पेश किया नृत्य - फोटो : अमर उजाला

राज मांटेसरी इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय की छात्राओं ने विविध रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि विधायक सूर्यभान सिंह व सीताराम वर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया।

विज्ञापन



वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की छात्राओं के सरस्वती वंदना से हुआ। छात्राओं ने ‘खिल गईं दिल की कलियां श्रीमन आप आएं, मन के उपवन में बनके बहार छा गए’ गीत सुनाकर अतिथियों का मन मोह लिया। अपूर्वा, अनुराधा, ज्योति वर्मा, पूजा, सौम्या, गुलशन, शबनम बानो आदि छात्राओं ने स्वागत गीत, पंजाबी नृत्य, राष्ट्रीय गीत, लघु नाटिका, झांकी समेत कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनोरंजन किया।
विज्ञापन


विधायक सीताराम वर्मा व सूर्यभान सिंह ने छात्राओं को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। इसके पहले विद्यालय के प्रबंधक कमलाकांत सिंह ने विधायक का स्वागत किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह, राम बरन पीजी कॉलेज के प्रबंधक अजय कुमार सिंह, सभाजीत पांडेय, संदीप पांडेय, विजय सिंह, मदन मोहन पांडेय, हरिश्चंद्र सिंह, वासुदेव यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed